सेब खाने के फायदे और दूर होने वाली बीमारी

सेब खाने के फायदे

सेब को सबसे सेहतमंद और बहुरंगी फल माना जाता है। एक अनुमान के अनुसार सेब की पैदावार करने वाले मुल्‍कों में चीन और अमेरिका क्रमश: पहले और दूसरे स्‍थान पर हैं। सेब न केवल खाने में स्‍वाद होता है, बल्कि इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य गुण भी हैं। आइए जानते हैं कि सेब किस तरह आपको सेहतमंद रखने में मददगार होता है।

“रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो” यह कहावत सबने कहीं का कहीं सुनी या पढ़ी होगी। इसका मतलब है अगर आप रोज एक सेब नियमित रूप से खायेंगे, तो आपके पास कोई भी बीमारी नहीं भटकेगी. अर्थात रोज एक सेब खाने से हम डॉक्टर से हमेशा दूरी बनाये रख सकते है। डॉक्टर के पास जाना किसी को अच्छा नहीं लगता है, और अगर एक सेब खाने से हम इससे बच सकते है तो क्या बात है। सेब को एक चमत्कारी फल माना जाता है। इसकी सबसे ज्यादा खेती होती है और यह संग्रह करके भी बहुत अधिक मात्रा में तथा आसानी रखा जाता है। सेब में बहुत से पौष्टिक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते है। इसे खाने से शरीर को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह बहुत से रोंगों से लड़ने की क्षमता प्राप्तहोतीहै साथ ही यह शरीर को ताकत भी देता है।

जो लोग पतले होते है वो भी सेब को खा सकते है। सेब शरीर को मजबूती प्रदान करता है, जिससे आपके शरीर का हीमोग्लोबिन, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। सेब में पोटैशियम, कैल्शियम,फ़ास्फ़रोस, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, और जिंक होता है। जो की त्वचा की रंगत निखारता है।

एनिमिया बीमारी–

सेब में आयरन बहुत ज्यादा मात्र में पाए जाते है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को दूर कर देता है। एनीमिया जैसी बीमारी के लिए सेब एक बहुत अच्छा औषधि है। एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसमें खून नहीं बनता और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है जिससे खून को लाल रंग मिलता है। सेब में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।

कैंसर–

सेब में मौजूद तत्व क्वरसिटिन पाया जाता है, जिससे कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। सेब स्तन कैंसर होने से रोकते है। ये व्यक्ति के शरीर में मोजूद कोशिकाएं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते है। सेब का जूस कैंसर और ट्यूमर से बचाने में बेहद उपयोगी होता है। खासतौर पर सेब के जूस फेफड़ों के कैंसर मरीज को बचाने में काफी अहम रोल होता है। ट्यूमर कोशिकाओं को रोकने में मदद करता है। तथा फ्लेवोनॉयड और फेनॉलिक एसिड को बेहद कारगर माना गया है। ये दोनों ही सेब में काफी प्रचुर मात्रा में मिल जाते हैं।

दिल को रखे सेहतमंद-

सेब एक एंटी ऑक्‍सीडेंट, पॉलीफिनॉल और फ्लेवोनॉयड का काफी उच्‍च स्रोत हैं। ये सब स्रोत दिल को स्‍वस्‍थ रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके अतिरिक्त, सेब आपके शरीर को जरूरी मिनरल, जेसे पोटेशियम,पानी,कैल्शियम,मैग्नीशियम,फास्फोरस आदि प्रदान करता है, जो दिल के लिए बहुत जरूरी होता है। तो, रोजाना एक गिलास सेब का जूस आपके हृदय को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।

अस्‍थमा-

सेब खाने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। सेब में अतुलनीय पोषक तत्‍व मौजूद होने के कारण अस्‍थमा जैसे बीमारी मे पीड़ित को अस्‍थमा से बचाने के लिए काफी विख्‍यात है। इसके साथ ही फ्लेवोनॉयड फेफड़ों को भी अधिक मजबूत बनाता है और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। जो सेब के जूस का सेवन करते हैं उनके फेफड़े अन्‍य लोगों के मुकाबले मजबूत होते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करता है-

विटामिन सी की अधिकता के कारण सेब हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे बैक्‍टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने के लिए हमारे शरीर प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। सेब खाने से इम्मुन सिस्टम अच्छे से काम करता है। कोई भी रोग जल्दी हमारे शरीर पर प्रभाव नहीं डालते है।
List of element in apple (सेब का साइज़ 150 gm लगभग)

सेब में मौजूद तत्व और उसकी मात्रा

NutrientsQuantity
विटामिन E 0.18 mg
विटामिन K 2.2 mg
विटामिन C 4.6 mg
विटामिन A 3 mg
पोटेशियम 107 mg
पानी 85.56 gm
कैल्शियम 6 mg
एनर्जी 52 कैलोरी
मैग्नीशियम 5 mg
फास्फोरस 11 mg
वसा(fat) 0.17 g
कार्बोहाइड्रेट 13.81 g
आयरन 0.12 mg
मैगनीज 0.035 mg
प्रोटीन 0.26 g
विटामिन (B6) 0.041 mg
सोडियम 1 mg
विटामिन (B1)0.017 mg

चेहरे कि सौंदर्यता व खूबसूरती बढ़ाये –

सेब खाने से बालों को घना व चेहरे के काले धब्बे दूर करते है चेहरे पर चमक आता है और आप अच्छे दिखते है। त्‍वचा संबंधी कई परेशानियाँ को भी खत्म करता है। जैसे सूजन, जलन, खुजली, क्रेक्‍ड स्किन और झुर्रियों के लिए इसे घरेलू उपाय के तौर पर उपयोग किया जाता है। सिर की त्‍वचा पर सेब का जूस लगाने से डेंड्रफ बाहर होते हैं और स्‍क्‍लेप संबंधी अन्‍य रोगों से निजात मिलती है।

डायाबटीज (मधुमेह)-

जिन लोगो को डायाबटीज की समस्या होती है, उन्हें सेब का उपयोग करना चाहिए. सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन जो की ग्लुकोनिक एसिड की कमी को शरीर में पूरी करता है और इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है। अगर आप रोज सेब खाते है तो आपको 28% कम चांस है डायाबटीज होने के, इसमें मोजूद तत्व शरीर में गुलुकोस की कमी पुरे करते है जिससे आपको इन्सुलिन लेने की जरुरत नहीं पड़ती।

कोलेस्ट्रोल कम करता है–

सेब में मौजूद घुलन शील फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। ये फाइबर पेट में जाकर वसा से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है। सेब के जूस में कई फायदे होते हैं। इनमें से एक यह भी है कि सेब शरीर में कोलेस्‍ट्रोल के स्‍तर को सामान्‍य बनाये रखने में मदद करता है। अगर शरीर में कोलेस्‍ट्रोल की मात्रा बढ़ जाए तो इससे हृदय संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसलिए आप सेब अथवा इसके जूस के नियमित सेबन से स्‍वयं को इस बीमारी से दूर रख सकते हैं।

कब्ज / Loose motion/ Dast –

ये सब हमारे पेट से जुड़े रोग है। जब बड़ी आंत अधिक मात्रा में पानी सोख लेती है, तब कब्‍ज की परेशानी होती है। जब सेब के तत्‍व बड़ी आंत में पहुंचता है, तो यह बृहदान्‍त्र (कोलोन) में पानी पहुंचाता है। इससे स्‍थूल नरम हो जाता है और आसानी से पास हो जाता है। सेब खाने से ये रोग दूर होते है और कब्ज जैसी शिकायत नहीं होती। छोटे बच्चों को loose motion होने पर सेब को पीस कर खिलाना चाहिए आराम मिलता है।

वजन संतुलित रखे–

मोटापा कई बीमारियों की जड़ माना जाता है जैसे हार्ट रोग, उच्च रक्त चाप, मधुमेह जैसी बिमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती है और इसे कम करना हमारे लिए बहुत बड़ा सर दर्द होता है। वजन कम करने वालों के मन में हमेशा यह चलता रहता है कि वो क्या खा सकते और क्या नहीं, किस प्रकार अपनी भूख को शांत करें यही सोचते है। सेब में फाइबर अधिक होता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है।

लिवर को मजबूत और साफ रखता है-

सेब में अच्छी मात्रा में क्षारीयता मौजूद होती है जो की लिवर में मौजूद टॉक्सिन और अपशिष्‍ट पदार्थों को बाहर कर उसे मजबूत बनाये रखती है। इससे त्‍वचा का पीएच स्‍तर सामान्‍य बना रहता है। सेब के छिलके में मौजूद तत्‍व हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्‍त रखने में मददगार होते हैं।

पथरी–

गुर्दे में होने वाली पथरी को सेब खा कर रोका जा सकता है। रोजाना सेब खाने से शरीर में पथरी नहीं होती।

ऊर्जा बढ़ाये:

सेब ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है चूंकि यह फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करता हैं। इसलिए, आपको वर्क आउट करने से पहले कुछ सेब खाने की सलाह दी जाती हैं। यह आपकी क्षमता को बढ़ाता है और उर्जा के लेवल में वृद्धि करता हैं।

पाचन सही रखे–

पाचन के लिए सेब बहुत अच्छा है। अगर हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम ना करे तो समझो पूरा शरीर बीमार महसूस करता है। पाचन से ही शरीर के बाकि अंग अच्छे से काम करते है। सेब कहने से पाचन अच्छा होता है। सेब को छिलका सहित खाएं तो फायदा अधिक होगा।

हड्डियाँ मजबूत करे–

सेब में कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन और बोरोन जैसे कई पोषक तत्‍व होते हैं। ये पोषक तत्‍व एक साथ मिलकर आपकी हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद-

सेब के जूस में विटामिन ए पर्याप्‍त मात्रा में होता है। यह विटामिन आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी होता है। इसके साथ ही यह आंखों को कई संभावित बीमारियों से बचाता है।

सफ़ेद और मजबूत दांत –

सेब आपके ब्रश की जगह नहीं ले सकता है लेकिन इसे चबा चबा कर खाने से आपके दाँतों को सफेदी मिलती है। ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और उनसे जुडी कोई बीमारी भी नहीं होती है। सेब में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जिससे आपके दांत स्वस्थ बनते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें एंटीवायरल गुण होते है जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखता है तथा आपके मुंह में थूक की मात्रा को बढ़ाता हैं। इसके सेवन से आपके दांत सफ़ेद और मजबूत होते हैं।

अल्जाइमर बीमारी से बचाए–

अल्जाइमर मष्तिष्क से जुडी बीमारी है। एक शोध में पाया गया है कि रोज सेब का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा बचा जा सकता है। सेब मष्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है और इसके सेवन से अल्झाइमर रोग होने की संभावना कम हो जाती हैं। जिससे अल्जाइमर जैसे रोग नहीं होते है।
सेब खाने के फायदे और दूर होने वाली बीमारी सेब खाने के फायदे और दूर होने वाली बीमारी Reviewed by dheeraj on 00:13 Rating: 5

No comments:

Google Adsense